ऊना। थाना बंगाणा के तहत बौल गांव में दो कारों की आमने-सामने से टक्कर हो गई है। इश संबंध में पुलिस से शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार सौरभ बगोतरा निवासी न्यू शर्मा नगर लुधियाना (पंजाब) ने पुलिस को बताया कि बीते सोमवार को वह बंगाणा से लुधियाना की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान बौल के पास एक कार ऊना की ओर से तेज रफ्तार में आई और गलत दिशा में आकर उनकी कार को टक्कर मार दी। इससे उन्हें चोटें आई हैं। उन्होंने कहा कि यह हादसा कार चालक विशाल निवासी गांव टीहरा, बंगाणा के तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण हुआ है। पुलिस अधीक्षक ऊना राकेश सिंह ने कहा कि मामले की जांच जारी है। संवाद