फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: पीरनिगाह मंदिर के बाहर से दो बाइक चोरी, वारदात सीसीटीवी में कैद

Tue, 23 Apr 2024 01:55 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
मंदिर में तैनात सिक्योरिटी गार्ड की बाइक भी ले उड़े चोर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। थाना सदर के तहत पीरनिगाह मंदिर के बाहर से दो बाइक चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है। जिन दो लोगों की बाइक चोरी हुई, उनमें मंदिर का सिक्योरिटी गार्ड भी शामिल है। यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। हालांकि अभी आरोपियों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार जतप्रीत सिंह निवासी वार्ड-9 डीसी काॅलोनी ऊना ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह रविवार देर शाम को अपने दोस्त के साथ पीरनिगाह मंदिर में माथा टेकने गए। इस दौरान उन्होंने मंदिर के लंगर हाल के बाहर बाइक खड़ी की। जब वह वापस लौटे तो उनकी बाइक लंगर हाल के बाहर से गायब थी। जब उन्होंने इस बारे में मंदिर के सिक्योरिटी गार्ड को बताया तो वह मौका देखने गया। इस दौरान सिक्योरिटी गार्ड की अपनी बाइक भी गायब थी। उन्होंने सीसीटीवी की जांच की तो सिक्योरिटी गार्ड सुभाष चंद्र की बाइक को एक लड़का लेकर जाता दिखाई दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, पुलिस अधीक्षक ऊना राकेश सिंह ने बताया कि मामले का जांच चल रही है। सीसीटीवी से आरोपियों के सुराग मिले हैं। जल्द उन्हें काबू कर बाइक बरामद की जाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें