फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: बाइक चोरी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

Fri, 26 Jun 2026 12:37 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। हरोली पुलिस ने बाइक चोरी के एक मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जबकि मामले में तीन नाबालिग भी संलिप्त पाए गए हैं। पुलिस ने चोरीशुदा बाइक बरामद करने के साथ ही दो अन्य संदिग्ध बाइकें भी कब्जे में ली हैं।
विज्ञापन

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार भदसाली निवासी अंकित जसवाल ने 24 जून को पुलिस थाना हरोली में अपनी बाइक चोरी होने की शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की। डीएसपी हरोली मोहन रावत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जांच आगे बढ़ाई। जांच के दौरान चोरी की वारदात में शामिल पांच युवकों की पहचान की गई। इनमें तीन बाल अपचारी तथा दो आरोपी अमित कुमार (18) निवासी कुठार खुर्द और बबलु राम (27) निवासी सुनेहरा शामिल हैं।
पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी अमित कुमार की निशानदेही पर चोरी की गई बाइक बरामद कर ली गई। इसके अलावा आरोपियों के कब्जे से दो अन्य संदिग्ध बाइक भी बरामद हुई हैं। इन बाइक पर नंबर प्लेट नहीं लगी थी और आरोपी इनके वैध दस्तावेज भी प्रस्तुत नहीं कर सके। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी हरोली मोहन रावत ने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही और बरामद की गई अन्य बाइक के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें