फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: नंदपुर में बिना नंबर प्लेट दौड़ रहे रेत-बजरी और लकड़ी से लदे ट्रक

Wed, 21 Oct 2026 12:19 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
नंदपुर (ऊना)। नंदपुर क्षेत्र में बिना नंबर प्लेट के रेत-बजरी और लकड़ी से लदे ट्रकों और टिपरों की आवाजाही से यातायात सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार ऐसे भारी वाहन कई बार तेज रफ्तार से गुजरते हैं। रेत-बजरी से लदे इन वाहनों से सड़क पर सामग्री बिखरने के कारण अन्य वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है और दोपहिया वाहनों के स्किड होने का खतरा बना रहता है। वहीं कई बार इनके ओवरलोडिंग के मामले भी सामने आते हैं। बिना नंबर प्लेट वाहनों की आवाजाही से नियमों का उल्लंघन करने वालों की पहचान और जवाबदेही तय करने को लेकर भी चिंता बनी हुई है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों में मनोज, संजीव, अनुराधा और राजीव ने पुलिस प्रशासन और संबंधित विभागों से मांग की है कि नंदपुर क्षेत्र में नियमित वाहन जांच अभियान चलाया जाए। उन्होंने कहा कि बिना वैध नंबर प्लेट के चलने वाले वाहनों और तेज रफ्तार में वाहन चलाने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए। हादसों पर अंकुश लगाया जा सके।
डीएसपी अंब अनिल पटियाल ने कहा कि बिना नंबर प्लेट और ओवरलोडिंग के साथ चल रहे ट्रकों और टिपरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। नियमों की अवहेलना बर्दाश्त नहीं होगी और संबंधित वाहन चालकों व मालिकों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें