फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: नंगल-ऊना मार्ग पर ट्रक-ट्राला में टक्कर, चालक गंभीर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
नंगल (ऊना)। नंगल-ऊना मुख्य मार्ग पर वीरवार सुबह करीब 4:30 बजे एक ट्रक और ट्राले में जोरदार टक्कर हुई। हादसे में ट्राला चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए नागरिक अस्पताल नंगल में भर्ती कराया गया है। घायल ट्राला चालक की पहचान सलीम खान निवासी ग्वालथाई, जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार सलीम खान ऊना की ओर ट्राला लेकर जा रहा था। तभी उसने अपने आगे जा रहे ट्रक को टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल सलीम खान को उसी ट्रक का चालक अस्पताल ले गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे का कारण चालक को नींद आ जाना हो सकता है। सिविल अस्पताल नंगल में ड्यूटी पर तैनात डॉ. अदिति शर्मा ने बताया कि सलीम खान को प्राथमिक उपचार देने के बाद सिटी स्कैन के लिए भेजा गया था, लेकिन वह वापस नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें