फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: गाेंदपुर जयचंद में खनन सामग्री के साथ पकड़ा ट्रक

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। पुलिस थाना टाहलीवाल के तहत गोंदपुर जयचंद में तय समय के बाद खनन सामग्री ले जा रहे एक ट्रक को पकड़ा है। पुलिस ने ट्रक चालक संजीव कुमार निवासी रतनपुर (पंजाब) के खिलाफ बीएनएस व खनन अधिनियम के तहत केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार बीती रात टाहलीवाल पुलिस टीम गश्त पर रवाना थी। इस दौरान गोंदपुर जयचंद में एक ट्रक में प्रशासन की ओर से निर्धारित समय के बाद खनन सामग्री ले जाई जा रही थी। पुलिस टीम ने ट्रक को रोक लिया और चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि पुलिस अधीक्षक अमित यादव ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें