फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: कन्या विद्यालय की छात्राओं ने पंजाब में चमकाया नाम

विज्ञापन
विज्ञापन
नारा, निबंध लेखन और शतरंज में दिखाई प्रतिभा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। रायत बाहरा विश्वविद्यालय होशियारपुर में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में पंजाब और हिमाचल के विभिन्न स्कूलों के लगभग 2500 विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताएं करवाई गईं। मुख्य अतिथि के रूप में पंजाब के हास्य कलाकार गुरप्रीत घुग्गी ने युवाओं को नशा छोड़ अपने आपको रचनात्मक गतिविधियों में मन लगाने के लिए प्रेरित किया। इसमें रावमापा कन्या विद्यालय की छात्राओं ने भी भाग लिया। नारा लेखन में वैष्णवी दिवाकर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। समीक्षा व मानवी ने निबंध लेखन में प्रथम स्थान व दिव्यांशी सैणी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। शतरंज प्रतियोगिता में सिमरन ने दूसरा स्थान हासिल किया। पोस्टर मेकिंग में निहारिका व जान्वी ने तीसरा स्थान हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया। प्रधानाचार्य सुरेश शर्मा और समस्त शिक्षकों ने छात्राओं एवं उनके साथ अध्यापिका स्मृति शर्मा को विद्यालय की प्रार्थना सभा में सम्मानित किया। बताया कि इन छात्राओं ने 2500 छात्र-छात्राओं के बीच ऊना जिले और कन्या विद्यालय का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें