फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: नंदपुर में ट्रक-कार की भिड़ंत, कार सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
उपचार के दौरान ऊना अस्पताल में तोड़ा दम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंब (ऊना)। नंदपुर में ट्रक और कार की भिड़ंत में कार सवार 27 वर्षीय युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात लगभग 11:50 बजे हादसा हुआ। नूरा बाबा के पास एक ट्रक ने सामने से आ रही कार को चपेट में ले लिया। हादसे में कार सवार रजत कुमार पुत्र अरविंद कुमार निवासी नंदपुर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को स्थानीय लोगों ने उपचार के लिए तुरंत सिविल अस्पताल अंब पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे क्षेत्रीय चिकित्सालय ऊना रेफर कर दिया लेकिन जख्मों की ताव न सहते हुए उसने ऊना अस्पताल में दम तोड़ दिया। दुर्घटना के बाद ट्रक सवार वाहन को मौके पर छोड़कर भाग गया। मृतक अविवाहित था और अपना ट्रैक्टर चलाने और खेतीबाड़ी का काम करता था। एसपी ऊना राकेश सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर वारिसों के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें