ऊना। इंदिरा गांधी खेल मैदान में खेल महाकुंभ के तहत शनिवार को क्रिकेट के लीग मुकाबले खेले गए। 10-10 ओवर का मुकाबला गणपति-इलेवन और खन्ना-इलेवन के बीच खेला गया। गणपति इलेवन ने दस ओवर में चार विकेट खोकर 85 रन बनाए। इसके जवाब में खन्ना-इलेवन ने नौ ओवर में दो विकेट पर 89 रन बना लिए। चार रन से खन्ना इलेवन की टीम विजेता बनी। दूसरा मुकाबला वर्ल्ड इलेवन और काला इलेवन के बीच खेला गया। वर्ल्ड इलेवन ने दस ओवर में तीन विकेट पर 143 रन बनाए। जबकि, काला इलेवन दस ओवर में आठ विकेट पर 44 रन ही बना पाया। 99 रन के अंतराल से वर्ल्ड इलेवन ने मुकाबला जीता। तीसरा मुकाबला बहडाला-11 और कोटला इलेवन के बीच खेला गया। बहडाला ने छह विकेट पर 99 रन बनाए। जबकि कोटला की टीम पांच विकेट पर 74 रन ही बना पाई। 11 रन से बहडाला विजेता बना। चौथा मुकाबला काका इलेवन और विकास इलेवन के बीच खेला गया। इसमें विकास इलेवन विजेता बना। संवाद