फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: चलेट पुल पर ट्रक हादसे ने खोली सुरक्षा व्यवस्था की पोल

Sun, 30 Aug 2026 12:56 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
दौलतपुर चौक (ऊना)। मुबारिकपुर-तलवाड़ा सड़क पर दौलतपुर चौक के नजदीकी गांव चलेट में शुक्रवार रात को एक ट्रक हादसे का शिकार हो गया। इस हादसे में ट्रक चालक की जान बाल-बाल बच गई। वहीं ट्रक पलटकर सड़क किनारे जा गिरा। इससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। आसपास किसी अन्य वाहन के होने पर यह बड़ा हादसा हो सकता था। स्थानीय लोगों के अनुसार शुक्रवार रात करीब नौ बजे ऊना से चंबा की ओर सामान लेकर जा रहा एक ट्रक चलेट पुल के पास अनियंत्रित होकर पुल के पैरापिट को तोड़ते हुए खड्ड में जा गिरा। गनीमत यह रही कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों में सुरिंद्र सिंह, विनोद चौधरी और रोहित का कहना है कि मुबारिकपुर-तलवाड़ा मार्ग पर सड़क की हालत लंबे समय से वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे पड़े हुए और और पैरापिट टूटे हैं। कई स्थानों पर सड़क की ऊपरी परत उखड़ चुकी है। विशेषकर पुलों पर पड़े गड्ढे वाहन चालकों के लिए बड़ा खतरा बने हुए हैं। उन्होंने कहा कि हाल ही में हुए चलेट पुल पर सड़क हादसे के बाद पुल की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खुल गई है।
लोगों का कहना है कि सड़क की मरम्मत केवल हादसा होने के बाद नहीं बल्कि उससे पहले होनी चाहिए। यदि समय रहते सड़क के गड्ढों को भरा जाए और पुलों पर क्षतिग्रस्त पैरापिट तथा सुरक्षा इंतजाम दुरुस्त किए जाएं तो ऐसे हादसों का खतरा काफी कम किया जा सकता है। स्थानीय लोगों ने लोक निर्माण विभाग से मांग उठाई कि मुबारिकपुर-तलवाड़ा मार्ग का निरीक्षण करवाकर सड़क पर पड़े गड्ढों को प्राथमिकता के आधार पर भरा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें