फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: लिदकोट से अलींडा सड़क पर सफर का संकट

विज्ञापन
लिदकोट-अलींडा सड़क बनी लोगों के लिए संकट संवाद
विज्ञापन
आठ किमी की सड़क के साथ लगे डंगे ध्वस्त, जगह जगह से हुई जमींदोज
विज्ञापन

12 करोड़ की लागत से निर्मित सड़क पर नहीं मिल रही बस सुविधा

संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। उपमंडल बंगाणा की रामगढ़ धार की लिदकोट–अलींडा सड़क लगभग 12 करोड़ रुपये की लागत से आठ किलोमीटर में बनी थी। कुछ ही समय बाद जगह-जगह धंसने लगी। हाल ही में हुई भारी बारिश से इसकी हालत और बिगड़ गई है। डंगे बैठ जाने से कई हिस्से जमींदोज हो चुके हैं। इससे लिदकोट, चौगाठ, चुरडी और बोहरु के एक हजार से अधिक परिवार बस सुविधा से वंचित हैं। लोग आज भी चार किलोमीटर पैदल चलकर मुख्य मार्ग तक पहुंचते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि करोड़ों खर्च होने के बाद भी मूलभूत सुविधा न मिलना अन्याय है, वहीं सड़क इतनी जर्जर हो चुकी है कि छोटी गाड़ियां भी मुश्किल से गुजरती हैं। लोक निर्माण विभाग ने अभी तक इस मार्ग पर किसी भी बस को अनुमति नहीं दी है। अधिशाषी अभियंता अरविंद लखनपाल ने बताया कि बारिश रुकते ही मरम्मत कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें