फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: सेवानिवृत प्रिंसिपल के घर से कीमती सामान ले उड़े चोर

विज्ञापन
अंबोटा में घर में चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान। स्रोत ग्रामीण
विज्ञापन
अंबोटा में तीसरे घर में चोरी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गगरेट (ऊना)। उपमंडल गगरेट के अंबोटा गांव में चोरों ने फिर दस्तक दी है। कुछ ही दिनों में अज्ञात चोर तीसरी बार सक्रिय हुए और इस बार सेवानिवृत्त प्रिंसिपल शिव कुमार के घर को निशाना बना डाला। चोर घर के ताले तोड़कर स्वर्ण आभूषणों और नकदी सहित अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ कर गए। इससे पहले हुई दो चोरी की वारदातों का पुलिस अभी तक खुलासा भी नहीं कर पाई थी कि तीसरी घटना ने ग्रामीणों की चिंता और पुलिस की परेशानी बढ़ा दी है। जानकारी के अनुसार शिव कुमार अपनी पत्नी के साथ उपचार के लिए चंडीगढ़ गए हुए थे और घर पर ताले लटके थे। सोमवार रात अज्ञात चोरों ने इस अवसर का फायदा उठाकर घर में धावा बोला। चोरों ने बड़ी तसल्ली से घर का सामान खंगाला और कीमती वस्तुएं चुरा ले गए। शिव कुमार ने फोन पर बताया कि घर में स्वर्ण आभूषणों के अलावा नकदी भी रखी थी। असल नुकसान का आकलन उनके लौटने के बाद ही हो पाएगा। गांव में इससे पहले हुई चोरी की घटनाओं में भी चोर लाखों रुपये का सामान ले उड़े थे। पुलिस का भी मानना है कि इसमें किसी भेदी का हाथ हो सकता है, जिसे घरवालों की गतिविधियों की पहले से जानकारी रहती है। लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में भय का माहौल है। उधर पुलिस का कहना है कि शिव कुमार के लौटने और चोरी हुए सामान का पूरा ब्योरा सामने आने के बाद प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें