फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: ट्रिपल आईटी ने पुरस्कार और सम्मान के साथ मनाया तीसरा संस्थान दिवस

Fri, 04 Oct 2024 01:15 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (ट्रिपल आईटी) ऊना ने वीरवार को अपना तीसरा संस्थान दिवस मनाया। इस अवसर पर ऊना के उपायुक्त जतिन लाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
विज्ञापन

समारोह में 135 विद्यार्थियों को खेल, प्रौद्योगिकी, सांस्कृतिक और अन्य गतिविधियों में उनकी असाधारण उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र, पदक और स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए। यह सम्मान छात्रों की कड़ी मेहनत और समर्पण को दर्शाता है, जो उनकी प्रतिभा और उत्कृष्टता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को उजागर करता है। ट्रिपल आईटी ऊना के निदेशक प्रो. मुनीष गौर ने छात्रों की उपलब्धियों पर कहा कि संस्थान की यात्रा 2014 में अपने साधारण प्रारंभ से लेकर एक उभरते हुए संस्थान तक अद्वितीय रही। केंद्र और राज्य सरकार के समर्थन और आईआईटी रोपड़, आईआईटी दिल्ली और अन्य राष्ट्रीय स्तर जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ हमारे सहयोग से हमने शिक्षा में उत्कृष्टता की एक मजबूत नींव तैयार की है। संयुक्त क्रेडिट पाठ्यक्रमों का कार्यान्वयन राष्ट्रीय शिक्षा नीति की दृष्टि के अनुरूप है, जो हमारे विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षण अवसर प्रदान करता है। मुख्य अतिथि जतिन लाल ने कहा कि मैं इस प्रतिष्ठित संस्थान में उपस्थित होकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं। मेरी अपनी यात्रा ने मुझे सिखाया है कि कड़ी मेहनत से एक साधारण व्यक्ति भी महान लक्ष्य हासिल कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें