फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: सड़क किनारे, मकानों पर खतरा बने पेड़ कटेंगे

Tue, 11 Aug 2026 12:34 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। जिले की सड़कों के किनारे खतरा बने पेड़ों को जल्द ही काटा जाएगा। प्रशासन ने सभी एसडीएम से इस संदर्भ में रिपोर्ट मांगी है और वन विभाग को पेड़ों को काटने के लिए जगह चिन्हित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी की ओर से अमर उजाला में खतरा बने पेड़ अभियान के तहत जिला के विभिन्न क्षेत्रों में सड़क किनारे खतरे बने पेड़ों के मुद्दे को उजागर किया।
उसके बाद जिला प्रशासन हरकत में आया है और संबंधित एसडीएम को लोगों की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
साथ में ही वन विभाग से भी ऐसे खतरा बने पेड़ों को जनहित की सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए तत्काल प्रभाव से काटने की औपचारिकता पूरी करने के निर्देश दिए हैं। वहीं वन विभाग ने 250 के करीब जिले की सड़कों किनारे और लोगों के घरों के ऊपर गिरने की स्थिति में पेड़ों को काटने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन

वहीं सड़क किनारे भी कई ऐसे पेड़ों को काटने की प्रक्रिया प्रशासन के माध्यम से वन विभाग ने अमल में लानी शुरू कर दी है। एसडीएम ऊना अभिषेक मित्तल के पास भी क्षेत्र की ऐसे चार शिकायतें प्राप्त हुई हैं।
उन्होंने वन विभाग को त्वरित जगह को चिह्नित करके पेड़ काटने के लिए पत्र भेजा है ताकि इस तरह की समस्याओं का समय रहते निपटारा किया जा सके और किसी भी अप्रिय दुर्घटना को घटित होने से पहले टाला जा सके। डीसी ऊना जतिन लाल का कहना है कि सड़क और मकानों पर खतरा बने पेड़ों को जनहित के लिए काटने के लिए संबंधित एसडीएम को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें