अंब में नैहरियां रोड पर निजी स्कूल बस पर गिरी पेड़ की शाख।संवाद
अंब (ऊना)। अंब में एक निजी स्कूल की मिनी बस पर पेड़ की शाखाएं गिरने से वाहन को नुकसान पहुंचा है। जबकि बस में सवार बच्चे बाल-बाल बच गए। हादसा उस समय हुआ जब वीरवार सुबह कटौहड़ कलां स्थित एक निजी स्कूल की मिनी बस अंब-नैहरियां रोड पर बिजली बोर्ड विभाग सब स्टेशन के समीप बच्चों को लेकर स्कूल की तरफ आ रही थी। इस दौरान अचानक एक बड़े पेड़ की शाखाएं बस पर गिर गईं। इससे बस के अगले भाग को क्षति पहुंची है। घटना में बस में सवार बच्चों का बचाव हो गया। संवाद