फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: गोंदपुर बनेहड़ा स्कूल के मेधावी सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
दौलतपुर चौक (ऊना)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गोंदपुर बनेहड़ा में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इसमें गगरेट के विधायक चैतन्य शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने बाबा लाल जी पुरी की प्रतिमा पर शीश नवाया और दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। प्रधानाचार्य राजेश कुमार शर्मा ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस दौरान स्कूल की मांगों को विधायक के समक्ष रखा गया। इस दौरान विधायक ने शिक्षा, खेल एवं अन्य गतिविधियों में भाग लेने वाले मेधावियों को इनाम देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर पंचायत और एसएमसी सदस्यों ने विधायक को ज्ञापन दिया। इस दौरान पंचायत सदस्य एडवोकेट राज कुमारी शर्मा ने के समक्ष स्कूल को उत्कृष्ट विद्यालय, शौचालयों की उचित व्यवस्था के लिए बजट मंजूर करने, चहारदीवारी के लिए बजट और बाबा लाल पुरी के नाम पर स्कूल का नाम रखने का आग्रह किया गया। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस के प्रधान सुरेंद्र ठाकुर, अश्विनी ठाकुर, पूर्व प्रधान राजेंद्र सिंह ठाकुर, स्टाफ सदस्य उप प्रधानाचार्य ओमराज, प्रवक्ता राजन शर्मा, मनोज कालिया, सोनिका कालिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें