फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: परिवहन निगम ऊना ने पंजाब जाने वाले सभी रूट किए बहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब पुलिस की ओर से मिले सुरक्षा के आश्वासन के बाद शुरू की सुविधा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। हिमाचल पथ परिवहन निगम ऊना की ओर से अस्थायी रूप से बंद किए होशियारपुर के रूटों को शुक्रवार से शुरू कर दिया है। पंजाब पुलिस की तरफ से सुरक्षा मुहैया करवाने का आश्वासन मिलने के बाद यह कदम उठाया है। बीते दिनों पंजाब के होशियारपुर में एचआरटीसी की बसों पर जबरदस्ती कुछ खालिस्तानी समर्थकों की तरफ से भिंडरावाला के पोस्टर लगाए थे। इसके बाद सुरक्षा के लिहाज से एचआरटीसी ऊना ने होशियारपुर जाने वाले चार रूटों को अस्थायी रूप से बंद कर दिया था।
विज्ञापन

बस सुविधा के सुचारू रूप से चलने से यात्रियों ने भी राहत की सांस ली है। पंजाब में हिमाचल की बसों को सुरक्षा मुहैया करवाने के लिए डीडीएम ऊना ने एसएसपी होशियारपुर से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा था। इस पर एसएसपी ने आश्वासन दिया था कि निगम की बसों को सुरक्षा प्रदान की जाएगी। इसके बाद डीजीपी पंजाब ने भी हिमाचल सरकार को आश्वासन दिया था कि सुरक्षा से कोई भी समझौता नहीं किया जाएगा। इस पर निगम ने पंजाब के लिए बसों का संचालन सुचारू रूप से कर दिया है। इस मामले पर डीडीएम ऊना सुरेश धीमान ने बताया कि बंद रूटों को बहाल कर दिया है। इससे पंजाब से आने जाने यात्रियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें