फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: आनंदपुर साहिब स्टेशन पर दो मिनट अतिरिक्त ठहराव करेंगी ट्रेनें

Sun, 01 Mar 2026 06:42 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। उत्तर रेलवे और अंबाला मंडल द्वारा जारी निर्देशों के तहत पंजाब के श्री आनंदपुर साहिब साहिब में आयोजित हो रहे राष्ट्रीय पर्व होला मोहल्ला के चलते ट्रेनें दो मिनट अतिरिक्त रुकेंगी। इस दौरान जिला ऊना के अंब अंदौरा और दौलतपुर चौक तक आवागमन करने वाली सभी एक्सप्रेस और पैसेंजर रेलगाड़ियों का सात मार्च तक अस्थायी रूप से आनंदपुर साहिब स्टेशन पर दो मिनट का अतिरिक्त ठहराव रहेगा। इस स्टेशन पर जिन रेलगाड़ियों का अतिरिक्त ठहराव किया गया है। उनमें दौलतपुर चौक-दिल्ली-दौलतपुर चौक, हिमाचल एक्सप्रेस, दौलतपुर चौक-नई दिल्ली, दौलतपुर चौक जन शताब्दी एक्सप्रेस, नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस, ऊना हिमाचल-इंदौर एक्सप्रेस समेत दर्जनों ट्रेनें शामिल हैं। बताते चलें कि हर वर्ष होली के अवसर पर तख्त श्री केशगढ़ साहिब (श्री आनंदपुर साहिब) में होला मोहल्ला पर्व का आयोजन होता है जिसमें देश के विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालु शामिल होते हैं।
विज्ञापन



बीते दिनों जिला ऊना के युवा भाजपा नेता अरुण कौशल द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे अंबाला मंडल के अधिकारियों के समक्ष यह मांग रखी गई थी। अब रेलवे द्वारा इस संबंध में आदेश जारी किए जाने पर उन्होंने रेलवे बोर्ड और मंडल के सभी अधिकारियों का आभार व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें