फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: हवाई हमलों और आपदाओं से निपटने का दिया प्रशिक्षण

Sun, 26 Apr 2026 12:13 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। नागरिक सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में होमगार्ड्स वाहिनी द्वारा जिला ऊना में बड़े स्तर पर प्रशिक्षण अभियान चलाया जा रहा है। अब तक करीब एक हजार नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों को हवाई हमलों और विभिन्न आपदाओं से निपटने के लिए प्रशिक्षित किया जा चुका है। प्रशिक्षण शिविर में स्वयंसेवकों को आपात परिस्थितियों में अपनी और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के गुर सिखाए जा रहे हैं। इसके तहत हवाई हमलों के दौरान बचाव, आपदा प्रबंधन, बाढ़ से निपटने, अनुशासन, स्वास्थ्य संबंधी टिप्स, वायरलेस सिस्टम के संचालन और जरूरतमंदों को सीपीआर देने जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां दी जा रही हैं।
विज्ञापन

बटालियन ऑफिसर धीरज शर्मा ने बताया कि होमगार्ड्स कमांडेंट हितेश लखनपाल के दिशा-निर्देशों में यह प्रशिक्षण कार्यक्रम निरंतर जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें