फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: युवा कौशल पर युवाओं को दिया प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
युवा
विज्ञापन

एआई और डिजिटल दक्षता से युवाओं के सशक्तिकरण पर जोर
संवाद न्यूज एजेंसी
नंदपुर (ऊना)। विश्व युवा कौशल दिवस पर मंगलवार को अंब में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम मेरा युवा भारत, ऊना द्वारा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में और चिंतपूर्णी विकास समिति अंब के सहयोग से आयोजित किया गया।कार्यक्रम का थीम एआई और डिजिटल कौशल के माध्यम से युवा सशक्तीकरण रहा। मुख्य अतिथि के रूप में नगर पंचायत अध्यक्ष इंदु धीमान ने शिरकत की। कार्यक्रम में वरिष्ठ पार्षद नरेश कुमारी, अनुसूया रानी, पार्षद अंजली सूद, मेरा युवा भारत के जिला समन्वयक प्रदीप कुमार और चिंतपूर्णी विकास समिति के अध्यक्ष शादी लाल विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। शिवानी ब्यूटी पार्लर संस्थान के सहयोग से संचालित प्रशिक्षण कार्यक्रम में उत्तीर्ण हुए करीब 90 प्रशिक्षुओं को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। मुख्य अतिथि इंदु धीमान ने कहा कि युवाओं को कौशल प्रशिक्षण देकर स्वरोजगार की ओर प्रेरित करना समय की आवश्यकता है। उन्होंने मेरा युवा भारत और चिंतपूर्णी विकास समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए उम्मीद जताई कि ये प्रशिक्षु आत्मनिर्भर बनकर दूसरों के लिए प्रेरणा स्रोत बनेंगे। जिला समन्वयक प्रदीप कुमार ने बताया कि 2014 से मनाया जा रहा विश्व युवा कौशल दिवस युवाओं को रोजगार, अच्छे कार्य और उद्यमिता के लिए जरूरी कौशल प्रदान करने की अहमियत को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2025 की थीम यह संदेश देती है कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता और डिजिटल दक्षता के जरिए युवा वैश्विक प्रतिस्पर्धा में खुद को स्थापित कर सकते हैं। इस मौके पर पीएनबी-आरसेटी ऊना से वरिष्ठ प्रशिक्षक आकाश भारद्वाज ने बताया कि संस्थान द्वारा मुफ्त आवासीय प्रशिक्षण, पंचायत स्तर पर प्रशिक्षण (35 से अधिक प्रशिक्षुओं के लिए) की सुविधा और रियायती दरों पर लोन उपलब्ध कराए जा रहे हैं ताकि युवा अपना खुद का व्यवसाय शुरू कर सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें