फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्षों से लंबित मामलों का मध्यस्थता से कराएं निपटारा : अनीता शर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
अदालत
विज्ञापन

जिला में 30 सितंबर तक चलेगा विशेष अभियान
डीएलएसए की पहल से पारिवारिक, वित्तीय और अन्य विवादों के त्वरित समाधान का लक्ष्य
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिले में वर्षों से लंबित मामलों के त्वरित समाधान के उद्देश्य से 30 सितंबर तक एक विशेष मध्यस्थता अभियान चलाया जा रहा है। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण (डीएलएसए) की सचिव एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अनीता शर्मा ने बताया कि 90 दिनों तक चलने वाले इस विशेष अभियान का उद्देश्य अदालतों में लंबित मामलों का आपसी सहमति और मध्यस्थता के माध्यम से शीघ्र और सुलभ निपटारा सुनिश्चित करना है। यह अभियान जिला ऊना की सभी अदालतों में संचालित किया जा रहा है। अभियान के दौरान पारिवारिक विवाद, मोटर वाहन चालान के मामले, घरेलू हिंसा, चेक बाउंस, वाणिज्यिक विवाद, सेवा संबंधी मामले, ससुराल योग्य आपराधिक मामले, आपसी विवाद, वैवाहिक एवं संपत्ति से जुड़े मामले, बकायों के मुकदमे, भूमि अधिग्रहण संबंधी मामले और अन्य उपयुक्त दीवानी मामलों का समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। अनीता शर्मा ने कहा कि लंबे समय तक अदालतों में लंबित मामलों के कारण नागरिकों को मानसिक तनाव और आर्थिक बोझ का सामना करना पड़ता है। ऐसे में यह विशेष मध्यस्थता अभियान लोगों के लिए राहत प्रदान करने का सुनहरा अवसर है। जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण ने लोगों से अपील की है कि वे इस अभियान का लाभ उठाएं और अपने लंबित मामलों का समाधान मध्यस्थता के माध्यम से सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें