फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: प्राकृतिक खेती पर लगाया प्रशिक्षण शिविर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बंगाणा (ऊना)। कृषि विभाग आत्मा परियोजना विकास खंड बंगाणा की ओर से प्राकृतिक खेती पर दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इसमें छह पंचायतों से 30 से 35 किसानों ने भाग लिया। प्रशिक्षण शिविर की अध्यक्षता उप परियोजना निदेशक ने की। राष्ट्रीय किसान संगठन के अध्यक्ष देशराज मोदगिल ने दूसरे दिन शिविर में भाग लिया और किसानों से आग्रह किया कि वे प्राकृतिक खेती को अपनाएं और अपने परिवार को जहर मुक्त अनाज खिलाने के लिए प्रेरित करें। कार्यक्रम में आत्मा परियोजना विकास खंड बंगाणा के अधिकारियों, खंड तकनीकी प्रबंधक रवि कुमार, सहायक खंड तकनीकी प्रबंधक श्वेता ठाकुर और प्रियंका शर्मा ने किसानों को प्राकृतिक खेती के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने किसानों को प्राकृतिक खेती में उपयोग होने वाले घटकों का प्रशिक्षण दिया। शिविर का उद्देश्य किसानों को प्राकृतिक खेती के महत्व और इसके लाभों के प्रति जागरूक करना था, ताकि वे अधिक से अधिक प्राकृतिक खेती अपनाएं और सुरक्षित एवं स्वस्थ खाद्य उत्पादों का उत्पादन कर सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें