फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: राज्य स्तरीय शॉट पुट में अंबेहड़ा के वंशित ने जीता स्वर्ण

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बंगाणा (ऊना)। हिमाचल प्रदेश एथलेटिक्स एसोसिएशन के तत्वावधान में सात से आठ जून तक बिलासपुर में आयोजित राज्यस्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में रावमापा अंबेहड़ा के छात्र वंशित चांदला ने अंडर-16 लड़कों की शॉट पुट स्पर्धा में स्वर्ण पदक हासिल किया। वंशित वर्तमान में दसवीं कक्षा में पढ़ाई कर रहे हैं। वंशित ने प्रदेशभर के खिलाड़ियों को पीछे छोड़ते हुए यह उपलब्धि प्राप्त की। उनके इस प्रदर्शन से न केवल विद्यालय का नाम रोशन हुआ, बल्कि ऊना जिला भी गौरवान्वित हुआ। वंशित चांदला के बेहतरीन प्रदर्शन को देखते हुए उनका चयन लखनऊ में होने वाली राष्ट्रीय स्पर्धा के लिया हुआ। प्रधानाचार्य अमन देव गर्ग ने छात्र और उनके माता-पिता, कोच डीपीई दीपक शर्मा और पीटीआई संजीव कुमार को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि छात्र के समर्पण और कठिन परिश्रम का परिणाम है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें