फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: आइटीआई ट्रेड शिफ्ट करने के विरोध में सड़क पर उतरे प्रशिक्षु

विज्ञापन
मह​र्षि वाल्मीकि गुरु रविदास यूथ एकता महासभा एवं प्र​शिक्षु उपायुक्त को ज्ञापन सौंपने के दौरान।
विज्ञापन
मामले में 22 तक समाधान न हुआ तो बड़ा प्रदर्शन : महासभा
विज्ञापन

प्रशिक्षुओं ने उपायुक्त के आग्रह के बाद खत्म की भूख हड़ताल
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। आईएसबीटी के समीप आईटीआई परिसर से तीन ट्रेड्स को बीच सत्र गगरेट शिफ्ट करने का मामला लगातार गरमाया हुआ है। मंगलवार को आईटीआई से लेकर उपायुक्त कार्यालय तक प्रशिक्षुओं सहित महर्षि वाल्मीकि गुरु रविदास यूथ एकता महासभा की अगुआई में रोष प्रदर्शन किया गया। प्रशासन के माध्यम से सरकार को चेताया गया कि 22 नवंबर तक अगर आईटीआई को लेकर कोई समाधान नहीं किया गया तो सड़कों पर उतर कर चक्का जाम किया जाएगा। इस दौरान प्रशिक्षुओं एवं महासभा के पदाधिकारियों ने उपायुक्त को ज्ञापन भी सौंपा। इससे पूर्व सभी ने आईटीआई परिसर में जारी भूख हड़ताल को भी उपायुक्त के कहने पर समाप्त किया। महासभा के अध्यक्ष अमित वाल्मीकि ने सरकार से मांग की है कि बीच सत्र इन छात्रों को जिला मुख्यालय से दूर भेजने के फैसले को वापस लिया जाए अन्यथा महासभा की ओर से इस मामले को लेकर विरोध प्रदर्शन लगातार जारी रखा जाएगा। अगर 22 नवंबर तक समाधान न हुआ तो 23 नवंबर से बड़े स्तर पर रोष प्रदर्शन किया जाएगा। प्रशिक्षुओं ने उपायुक्त ऊना के आग्रह पर भूख हड़ताल को खत्म किया। महासभा के जिला अध्यक्ष अमित वाल्मीकि के नेतृत्व में तमाम युवाओं ने सरकार के फैसले का विरोध करते हुए इन ट्रेडों को सत्र की समाप्ति तक इसी कैंपस में संचालित करने की मांग की। इस मौके पर सभा के मुख्य सलाहकार सरदार चंचल सिंह, अमन, वंश, निशांत, हर्ष जगजीत, मुकेश, रोहित, कर्ण, नीरज, सुधांशु, राजन, सचिन, हिमांशु, अरुण व साहिल आदि कई मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें