फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: खंडस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में नारी स्कूल बना ओवरआल चैंपियन

विज्ञापन
धमांदरी स्कूल में ब्लॉक स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता के विजेता ​खिलाडी स्टाफ के साथ।स्रोत संस्थान
विज्ञापन
नारी (ऊना)। राजकीय केंद्रीय प्राथमिक विद्यालय धमांदरी में चल रही खंडस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन मंगलवार को हुआ। प्राथमिक स्कूल के लड़कों और लड़कियों की खंडस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हुआ। लड़कों की कबड्डी में नारी ने पहले व बदोली ने दूसरा स्थान पाया। लड़कों की खो-खो प्रतियोगिता का खिताब नारी ने जीता और हारसा स्कूल दूसरे स्थान पर रहा। लड़कियों की खो-खो प्रतियोगिता में भी नारी स्कूल प्रथम व दूसरे स्थान पर बडूही स्कूल रहा। एथलेटिक्स लड़के व लड़कियों की प्रतियोगिता में भी नारी स्कूल ने प्रथम स्थान प्राप्त कर ओवरआल चैंपियन का खिताब लगातार दूसरे वर्ष अपने नाम किया। वाॅलीबाल लड़कों की प्रतियोगिता में तलमेहड़ा प्रथम और दूसरा स्थान अमरोह ने प्राप्त किया एवं वॉलीबाल लड़कियों की प्रतियोगिता में हारसा एवं घंडावल ने क्रमश: प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कबड्डी में लड़कियों का खिताब धमांदरी स्कूल ने जीता एवं उपविजेता घंडावल रहा। समापन समारोह के मुख्य अतिथि राज्य पुरस्कार से सम्मानित केंद्र मुख्य शिक्षक सतेंद्र मिन्हास ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किए। समापन समारोह में खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी जोल प्रदीप कुमार, पूर्व जिला परिषद सदस्य राजकुमार, पूर्व प्रधान बलबीर सिंह, पीटीए प्रधान महेश कुमार, गुरदीप सिंह, राजेश कुमार, रजनीश व अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें