रेलवे स्टेशन ऊना से हरिद्वार को चलने वाली ट्रेन की समयसारिणी जारी कर दी गई है। आने वाले कुछ दिन में यात्री केवल सात घंटे में हरिद्वार पहुंच पाएंगे। ऊना रेलवे स्टेशन से सहारनपुर के लिए रफ्तार भरने वाली सहारनपुर जाने वाली एमईएमयू ट्रेन का आखिरी ठहराव जल्द प्रसिद्ध तीर्थ स्थल हरिद्वार होगा।
ट्रेन ऊना से हरिद्वार चलने वाले यात्रियों को करीब सात घंटे के अंतराल में रात 9:00 बजे हरिद्वार पहुंचाएगी, जबकि रोज वहां से ट्रेन सुबह 4:00 बजे ऊना के लिए वापसी भी करेगी। ट्रेन ऊना रेलवे स्टेशन से दोपहर 1.50 बजे रफ्तार भरती है। वर्तमान समय में सराहनपुर तक चल रही है। उपरोक्त समयानुसार ऊना से चलकर ट्रेन शाम 7:15 बजे सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंचती है। ट्रेन सरहिंद, अंबाला व जगाधरी स्टेशन से होकर गुजरती है।
बीते दिनों केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के आग्रह के बाद रेलवे मंत्री अश्वनी वैष्णव की ओर से ट्रेन को विस्तार हरिद्वार तक दिया गया। सहारनपुर के बाद ट्रेन रूड़की स्टेशन होकर इसी दिन करीब सात घंटे के सफर के बाद रात्रि करीब 9:00 बजे यात्रियों को हरिद्वार रेलवे स्टेशन पहुंचाएगी, जबकि वापसी में हरिद्वार से ट्रेन सुबह करीब 04:00 बजे ऊना के लिए रवाना होगी और 6:30 बजे सहारनपुर आएगी। इसके बाद यहां से ट्रेन इस समय पर चलकर दोपहर 12:30 बजे ऊना रेलवे स्टेशन पहुंचाएगी। हालांकि ऊना से सहारनपुर जाने एवं वहां से आने की समयसारिणी में इस ट्रेन के हरिद्वार तक चलने के बावजूद कोई बदलाव फिलहाल तक नहीं है।
-
ऊना से सहारनपुर ट्रेन जल्द हरिद्धार तक शुरू हो जाएगी। अभी ट्रेन के चलने की तिथि रेलवे बोर्ड ने जारी नहीं की है, लेकिन समयसारिणी को जारी कर दिया गया है।
- रोदाश सिंह, अधीक्षक, रेलवे स्टेशन ऊना।