फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यातायात नियम तोड़ने पर 293 वाहनों के चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। पुलिस ने जिले में अलग-अलग जगहों पर नाकेबंदी के दौरान यातायात नियमों की अवहेलना करने पर 293 वाहनों के चालान किए। एसपी डॉ. कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन ने बताया कि 293 में से 259 चालानों का मौके पर निपटारा करके जुर्माने के रूप में 64,600 रुपये प्राप्त किए हैं।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि 102 चालान बिना हेल्मेट लगाए वाहन चलाने पर, 50 चालान बिना सुरक्षा बेल्ट के वाहन चलाने पर, 35 चालान बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाने पर, चार चालान उतावलेपन और लापरवाही से वाहन चलाने पर, नौ चालान शराब के नशे में वाहन चलाने पर, नौ चालान यातायात संकेतों की अवहेलना करने पर, 19 चालान अनाधिकृत स्थान पर वाहन पार्क करने पर, आठ चालान दोपहिया वाहन पर ट्रिपल राइडिंग करने पर, दो चालान वाहन चलाते समय प्रेशर हॉर्न का प्रयोग करने पर, 18 चालान दोपहिया वाहनों में अनाधिकृत साईलैंसर लगाकर ध्वनि प्रदूषण करने पर तथा 37 चालान मोटर वाहन अधिनियम की अन्य धाराओं के तहत किए गए।
एसपी डॉ. कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन ने बताया कि पुलिस ने अवैध खनन करने पर पुलिस चौकी टाहलीवाल के तहत दो वाहनों के चालान करके जुर्माने के रूप में 30 हजार रुपये जुर्माने के रूप में प्राप्त किए हैं। इसके अलावा पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान करने पर पुलिस चौकी टाहलीवाल के तहत पांच लोगों के चालान करके 250 रुपये जुर्माने के रुप में प्राप्त किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें