निजी बसों के शीशों और नंबर प्लेटों पर हथियारों के चित्र व डिजाइन से बढ़ रही सुरक्षा को लेकर चिंता
चालक की दृश्यता प्रभावित होने की बनी रहती है आशंका
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिले में यातायात नियमों का उल्लंघन लगातार जारी है। पुलिस की ओर से प्रतिदिन चालान किए जाने के बावजूद कई वाहन चालक नियमों की खुलेआम अनदेखी कर रहे हैं। शहर और आसपास के क्षेत्रों में चल रही कई निजी बसों के आगे और साइड के शीशों पर हथियारों सहित विभिन्न प्रकार के बड़े चित्र और डिजाइन बने हुए हैं, जिससे चालक की दृश्यता प्रभावित होने की आशंका बनी रहती है।
वहीं, कई दोपहिया वाहनों की नंबर प्लेटों पर भी हथियारों के चित्र या अन्य डिजाइन बनाकर वास्तविक पंजीकरण संख्या को ढक दिया है। यातायात विशेषज्ञों का कहना है कि नंबर प्लेट पर किसी भी प्रकार का चित्र, स्टिकर या डिजाइन लगाना नियमों के विपरीत है। इसी प्रकार वाहन के आगे के शीशे पर ऐसे चित्र या सजावट भी सुरक्षा के लिहाज से उचित नहीं माने जाते। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब रोजाना चालान किए जा रहे हैं, तब भी नियमों का उल्लंघन नहीं रुक रहा। लोगों ने प्रशासन और पुलिस से मांग की है कि ऐसे वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित हो सके और अन्य वाहन चालकों में भी नियमों के प्रति जागरूकता बढ़े। हिमाचल प्रदेश पुलिस समय-समय पर यातायात नियमों के पालन के लिए अभियान चलाती रही है और उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई भी करती है। एसपी ऊना सचिन हिरेमठ का कहना है कि यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों के पुलिस नियमों के तहत नियमित तौर से चालान काट रही है। उन्होंने वाहन चालकों से नियमों के तहत वाहन ड्राइव करने की अपील की है। अन्यथा कानूनी कार्रवाई में लाई जाएगी।
हथियारों की प्रमोशन करना उचित नहीं हैं। इससे युवाओं पर गलत प्रभाव पड़ता है। पुलिस सख्त कार्यवाही अमल में लाए ताकि यह प्रचलन बंद हो सके। आम जनता को भी पुलिस का सहयोग करने का आग्रह किया है। -नरेश, स्थानीय निवासी
वाहनों पर हथियारों की चित्र या स्टीकर लगाने वालों पर कार्रवाई की जानी चाहिए। ऐसे स्टीकरों से युवाओं को गलत रास्तों पर चलने के लिए प्रभावित कर रहे हैं।-
चंदन, स्थानीय निवासी
ऊना में एक बाइक की नबंर प्लेट पर बनाई गई तलवार ।संवाद
ऊना में एक बाइक की नबंर प्लेट पर बनाई गई तलवार ।संवाद
ऊना में एक बाइक की नबंर प्लेट पर बनाई गई तलवार ।संवाद
ऊना में एक बाइक की नबंर प्लेट पर बनाई गई तलवार ।संवाद