फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: मकर संक्रांति पर ब्रह्मोति में लगाई आस्था की डुबकी, ब्राह्मणों को किया दान

विज्ञापन
मकर संक्रांति पर ब्रह्मोति में परिवार सहित हवन करते श्रद्धालु।-संवाद
विज्ञापन
ब्रह्म मुहूर्त से शुरू हुआ पवित्र स्नान, लोगों ने परिवार समेत हवन कर मांगी सुख-शांति
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिलेभर में मंगलवार को मकर संक्रांति पर्व की धूम रही। लोगों ने ब्रह्मोति, विभौर साहिब, सोमभद्रा नदी में पवित्र स्नान किया। ब्राह्मणों और गरीबों को कंबल, गर्म कपड़ों, तिल, आटा, तेल आदि का दान किया। वहीं, जिलेभर के मंदिरों और गुरुद्वारों में माथा टेकने के लिए दिनभर लोगों का तांता लगा रहा। लोगों ने माथा टेकर सुख-शांति की कामना की। संक्रांति पर शहर में जगह-जगह लंगर, भंडारे लगाए।
ब्रह्मोति में ब्रह्म मुहूर्त से ही स्नान करने के लिए लोगों की आवाजाही शुरू हो गई थी। लोगों ने स्नान कर सूर्य देव को अर्घ्य देकर पूजन किया। वहीं, ब्रह्मोति के किनारे आटे से बनाए दीपक जलाए। उधर, मंदिर में माथा टेकने के लिए लोगों की कतारें लगी रहीं। यज्ञशाला में भक्तों ने परिवार सहित हवन में आहुतियां डालीं। सुख-शांति के लिए ब्राह्मणों को कंबल, गर्म वस्त्रों, आटा, तिल, गुड का दान किया। मंदिर में लोगों के लिए भंडारा भी लगाया गया। दोपहर बाद तक लोगों ने ब्रह्मोति में आस्था की डुबकी लगाई। वहीं, शहर में रोटरी चौक के पास कारोबारियों ने हवन किया। पूर्णाहुति के बाद लोगों के लिए भंडारा लगाया या। शहर में जगह-जगह लोगों के लिए भंडारे लगाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अच्युतानंद आश्रम, भद्रकाली मंदिर और शिवबाड़ी में लोगों की उमड़ी भीड़
दौलतपुर चौक (ऊना)। डेरा अच्युतानंद आश्रम अमलैहड़, भद्रकाली मंदिर, शिवबाड़ी समेत क्षेत्र के मंदिरों में मकर संक्रांति पर बड़ी संख्या में लोगों ने माथा टेका। पूजन करवाने के लिए लोगों की खासी भीड़ रही। लोगों ने तिल, गुड़, चूरा खाकर त्योहार मनाया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने स्नान के बाद मंदिरों में पहुंचकर पूजा-अर्चना और दान-पुण्य किया। सुबह से ही मंदिरों में भक्तों का तांता लगना शुरू हो गया था। देर शाम तक शहर के विभिन्न मंदिरों में लोगों ने भगवान के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। इस दिन दान का विशेष महत्व माना जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें