हिमोत्कर्ष कन्या कॉलेज कोटला खुर्द में वसंत पंचमी एवं मां सरस्वती प्रकटोत्सव समारोह मनाया गया। कॉलेज स्टाफ सहित पूर्व छात्राओं ने सर्व प्रथम कॉलेज में निर्मित सरस्वती मंदिर में पूजा अर्चना की तथा सभी छात्राओं का कन्या पूजन आजीवन अध्यक्ष कॉलेज शिक्षा समिति ने किया।
प्राचार्य बीके शर्मा तथा सहायक प्रो. उर्वशी शर्मा ने वसंत पंचमी का महत्व बताया। इस अवसर पर छात्राओं की पतंग प्रतियोगिता भी करवाई गई। जिला शाखा कर्णपाल सिंह मनकोटिया, सहायक प्रो. गणेश शर्मा तथा किशोर ने निर्णायक की भूमिका निभाई। प्राचार्य एवं जिला प्रधान ने विजेताओं को पुरस्कार बांटे। प्रतियोगिता में लक्ष्मी और लक्ष्मी की टीम प्रथम, अनुपमा और हरमीत कौर की टीम द्वितीय, जबकि सुषमा और अंजू की टीम तृतीय स्थान पर रही। रितु, ज्योति, कंचन तथा रीना को सांत्वना पुरस्कार दिए गए।