ऊना हरोली बस अड्डा से शिमला के लिए नई बस सेवा का शुभांरभ शाम 4:50 बजे उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री करेंगे।
दौरा
एनडीआरएफ की टीम अंब उपमंडल के तहत सुबह 10 बजे माता चिंतपूर्णी मंदिर में संभावित संवेदनशील क्षेत्रों की जानकारी एकत्रित करेगी।
शिविर
कुटलैहड़ क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बुधान में सात दिवसीय एनएसएस शिविर का शुभारंभ सुबह 9 बजे होगा।
पथ संचालन
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से अंब में पथ संचलन कार्यक्रम सुबह 9: 30 बजे राम लीला मैदान में आयोजित किया जाएगा।
निरीक्षण
ऊना शहर में सफाई व्यवस्था को लेकर नगर निगम की टीम 10 बजे शहर में निरीक्षण करेगी।
काम की बात
क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में सुबह डॉ. मेघल शर्मा, शाम को डॉ. सुचारिता लट्ठ और रात्रि को डॉ. दिव्यांश शर्मा आपातकाल सेवा में तैनात होंगे।
..........
नागरिक अस्पताल गगरेट की आपातकाल ओपीडी में डॉ. शिवा लखनपाल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थानाकलां में डॉ. कृतिका, नागरिक अस्पताल बंगाणा में डॉ. अशोक सेवाएं देंगे।
नागरिक अस्पताल हरोली की आपातकाल ओपीडी में सुबह डॉ. अभिषेक शर्मा और रात में डॉ. वंदना, सीएचसी भदसाली में डॉ. दीक्षा सैणी, सीएचसी दुलैहड़ में डॉ. पुष्कर मोदगिल स्वास्थ्य सेवाएं देंगे।