फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज लॉन्ग रूट सहित स्थानीय रूटों पर भी चलेंगी बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। जिले में रविवार की छुट्टी होने पर भी एचआरटीसी की लंबे के साथ लोकल रूटों पर भी बसें चलेंगी। इससे पहले ऊना डिपो रविवार को लोकल रूटों पर बसों को नहीं चला रहा था।
विज्ञापन

छुट्टी होने के चलते यात्रियों की भारी कमी होने से सभी लोकल रूटों को बंद रखा जा रहा था। आज से लंबे रूटों के साथ-साथ लोकल रूटों पर भी ऊना डिपो की बसें चलेंगी। हालांकि रविवार को कितने रूटों पर बसें भेजी जाएंगी, यह स्पष्ट नहीं है। निगम ने निर्णय लिया है कि जिन रूटों पर बसों की जरूरत होगी, वहां बसें भेजी जाएंगी। निगम के 40 लंबे रूट हैं। इन सभी रूटों पर बसें भेजी जाएंगी। ऊना डिपो के 30 लोकल रूट और 40 लंबे रूट हैं।
इसके साथ निजी बस ऑपरेटरों के जिला ऊना में 320 रूट चलते हैं। निजी बस ऑपरेटर यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष राजेश पराशर राजू ने कहा कि रविवार को जिला ऊना में 20 रूट चलाए जाएंगे। इसके साथ ऊना डिपो के आरएम सुरेश धीमान ने कहा कि रविवार को लॉन्ग रूट की सभी बसें चलाई जाएंगी। इसके साथ कुछ लोकल रूटों पर भी सुविधानुसार बसें भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें