फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: आज से चलेगा तंबाकू मुक्त युवा अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


ऊना। जिले में 9 अक्तूबर से 8 दिसंबर तक तंबाकू मुक्त युवा अभियान 3.0 संचालित किया जाएगा। यह अभियान पिछले चरणों का तीसरा चरण है, जिसे नई रणनीति और व्यापक जनभागीदारी के साथ आयोजित किया जा रहा है। 60 दिवसीय इस अभियान का मुख्य उद्देश्य तंबाकू सेवन के दुष्प्रभावों के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना, युवाओं को नशामुक्त जीवन की ओर प्रेरित करना और ऊना को तंबाकू मुक्त जिला बनाना है। सहायक आयुक्त वरिंद्र शर्मा ने बताया कि इस अभियान में सभी विभागों की संयुक्त भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। इसमें पंचायती राज संस्थान, गैर-सरकारी संगठन और स्वयंसेवी समूह भी सहयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि अभियान के तहत शिक्षण संस्थानों और गांवों को तंबाकू मुक्त घोषित करने की दिशा में कार्य किया जाएगा। अभियान में जनसामान्य में तंबाकू मुक्त जीवनशैली के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने पर विशेष बल रहेगा। इसके लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म का भी प्रभावी उपयोग किया जाएगा। बैठक से पहले प्रदेश की स्वास्थ्य सचिव एम. सुधा देवी ने शिमला से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलों की बैठक ली। उन्होंने अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए दिशा-निर्देश दिए और तंबाकू नियंत्रण से जुड़े सभी कानूनी प्रावधानों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने पर ज़ोर दिया, ताकि समाज में एक सकारात्मक उदाहरण और स्पष्ट संदेश स्थापित किया जा सके। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ऊना डॉ. एसके वर्मा ने बताया कि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग इस अभियान का नोडल विभाग होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें