फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: इंडियन एक्स सर्विसेज लीग ने 93वें वायु सेना दिवस पर दी बधाई

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। 93वें वायु सेना दिवस पर इंडियन एक्स सर्विसेज लीग ऊना ने सभी वायु सैनिकों, पूर्व सैनिकों, वीर नारियों, उनके परिवारों एवं देशवासियों को बधाई दी। चेयरमैन कैप्टन शक्ति चंद, सीनियर वाइस चेयरमैन राजेंद्र शर्मा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर यशपाल, जिला प्रधान डॉक्टर बलदेव डोगरा, पूर्व नौसैनिक कल्याण संघ के प्रधान ओम प्रकाश शर्मा, पूर्व वायु सैनिक सेवा परिषद के प्रधान हरिश्चंद्र शर्मा एवं वाइस चेयरमैन लेफ्टिनेंट एसपी शर्मा ने संयुक्त प्रेस नोट जारी कर शुभकामनाएं दीं।उन्होंने बताया कि भारतीय वायु सेना की स्थापना 8 अक्तूबर 1932 को हुई थी और तब से यह दिन वायु सेना दिवस के रूप में मनाया जाता है। हर युद्ध में भारतीय वायु सेना ने साहस और निष्ठा से दुश्मनों को मात दी है। हमें अपनी वायु सेना पर गर्व है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें