फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: बोर्ड की परीक्षाओं में बिना तनाव अच्छे अंक लेने के दिए टिप्स

विज्ञापन
विज्ञापन
दौलतपुर चौक(ऊना)। पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मरवाड़ी में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत राष्ट्रीय स्तर के गणित के प्रख्यात विशेषज्ञ सेवानिवृत्त प्रो. अजय सहगल ने मरवाड़ी स्कूल के बच्चों को गणित विषय में विशेष ज्ञान दिया। बच्चों को बोर्ड की परीक्षाओं में बिना तनाव के अच्छे अंक लेकर पास होने के टिप्स दिए। विद्यार्थियों ने ध्यान से उनके लेक्चर को सुना। प्रो. अजय सहगल विभिन्न शिक्षण संस्थानों में सेवाएं दे चुके हैं। वह हिमाचल के प्रसिद्ध गणित विशेषज्ञ रहे हैं। हिमाचल यूनिवर्सिटी में बोर्ड ऑफ स्टडी में भी रह चुके हैं। प्रधानाचार्य निशा संदल ने विशेष तौर पर विद्यालय में पधारने पर उनका स्वागत किया। इस मौके पर विद्यालय का स्टाफ उपस्थित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें