फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: परीक्षाओं के तनाव से बचने के लिए दिए सुझाव

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


नारी (ऊना)। राजकीय उच्च विद्यालय नारी में परीक्षा से पहले कैसे तैयारी करनी है और अपने आपको तनाव से कैसे बचाना है, इस संबंध में बच्चों को विस्तार से जानकारी दी गई। सेवानिवृत्त प्रवक्ता सतीश शर्मा ने कहा कि बच्चों को परीक्षा से पहले अपनी रणनीति बना लेनी चाहिए। हर बच्चा घर पर अपना टाइम टेबल बनाए और अधिक से अधिक रिवीजन करे। कहा कि रट्टा लगाने के बजाय कंटेंट को समझा जाए। फिर खुद बनाकर जवाब दिए जाएं, जो बच्चे पढ़ाई में बिल्कुल कमजोर हैं, वे परीक्षा के लिए बचे समय में अपना ध्यान केंद्रित करके प्रश्नों को दिमाग में बिठाएं। मुख्य बात पाठ्यक्रम समझने की होती है। हर बच्चा घर जाकर 60, 30, 10 के फार्मूले के अनुसार तैयारी करें यानी अपना 60% समय रिवीजन के लिए, 30% समय मुश्किल सवालों के लिए और 10% समय खेलकूद आदि कार्यों में खुद ताजा करने के लिए दें। परीक्षा हाल में भी यदि कोई बच्चा तनाव में आता है तो उसे तीन बार बैठे-बैठे लंबी सांस लेनी चाहिए। इससे एकदम राहत मिलेगी। दिल और दिमाग ठंडा हो जाएगा। कहा कि परीक्षा के दिनों में रात को समय से नींद भी पूरी करें ताकि अगले दिन तरोताजा होकर परीक्षा दें सकें। प्रधानाचार्य अशोक कुमार ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें