मानव कल्याण सेवा समिति बंगाणा ने प्रतिभा सम्मान समारोह में किया सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
जोल (ऊना)। मानव कल्याण समिति बंगाणा की ओर से राजकीय प्राथमिक केंद्र पाठशाला रायपुर मैदान में पांचवीं कक्षा के छात्र हर्षदीप पुत्र परमिंदर सिंह को 8 फरवरी को लिए प्रतिभा परख के लिए ली गई परीक्षा में खंड स्तर पर तीसरा स्थान प्राप्त किया है। हर्षदीप को मानव कल्याण समिति की ओर से इनाम स्वरूप 600 रुपये प्रदान किए गए। वहीं, प्रतिभा सम्मान समारोह में हर्षदीप को स्कूल स्टाफ की ओर से भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित मुख्य शिक्षक रमेश चंद बंगा ने कहा कि एकाग्रता व आत्मविश्वास ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने बच्चों को तीन मंत्र.. सीखने की आदत, चुनौती का सामना करना और खुद का मूल्यांकन करना बताए। इनका अपने जीवन में प्रयोग करें। आपको सफलता जरूर मिलेगी। वहीं, राजकीय प्राथमिक केंद्र पाठशाला के अधीन राजकीय प्राथमिक दोवड़, कोलका, रायपुर मैदान की मदद के साथ केंद्र मुख्य शिक्षक रमेश चंद बंगा, मुख्य शिक्षक किशोरी लाल शर्मा, जेबीटी शशि बाला, जेबीटी विकास मेहता उपस्थित रहे। वहीं, स्कूल स्टाफ की ओर से छात्र के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।