टाहलीवाल (ऊना)। बाथड़ी में टिपर की चपेट में आने से हुई मां-बेटी की मौत के मामले में पुलिस ने मंगलवार को टिपर चालक सतपाल (47) पुत्र कुंदन लाल, निवासी हाजीपुर, जिला होशियारपुर, पंजाब को थाना टाहलीवाल बुलाकर पूछताछ की। पूछताछ के बाद उसे नोटिस देकर छोड़ दिया गया।
डीएसपी हरोली मोहन रावत ने बताया कि पुलिस ने फिलहाल मामले को दुर्घटनात्मक केस माना है। चालक को नोटिस दिया गया है और जरूरत पड़ने पर उसे दोबारा थाना में पेश होना होगा। उन्होंने बताया कि टिपर को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है और हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी जांच की जा रही है।
पुलिस हादसे से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है और जांच के आधार पर आगामी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।