फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: गोंदपुर स्टोन क्रशर हादसे में टिप्पर चालक की मौत

Mon, 24 Jun 2024 04:06 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
टिप्पर बैक करते समय पीछे खड़े अन्य टिप्पर से टकराया, शीशा साफ कर रहा धर्मपाल चपेट में आया
विज्ञापन

पुलिस ने लापरवाही से गाड़ी चलाने पर मामला किया दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। पुलिस थाना टाहलीवाल के तहत गोंदपुर स्थित स्टोन क्रशर में पेश आए हादसे के दौरान टिप्पर चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान धर्मपाल पुत्र रघुवीर सिंह निवासी पठानकोट पंजाब के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

वहीं, मामले की जांच शुरू कर दी है। धर्मपाल निवासी पठानकोट, पंजाब अपना टिप्पर लेकर गोंदपुर स्टोन क्रशर पर पहुंचा था। शनिवार मध्य रात्रि को टिप्पर को लोड करने के उपरांत धर्मपाल ने एक किनारे खड़ा दिया और शीशा साफ करने लगा। इसी दौरान अन्य टिप्पर को चालक बैक कर रहा था और अनियंत्रित होकर वह पीछे खड़े धर्मपाल के टिप्पर से टकरा गया। हादसे के दौरान टिप्पर पलट गया और शीशा साफ कर रहा धर्मपाल गाड़ी की चपेट में आ गया। हादसे में धर्मपाल की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। डीएसपी हरोली मोहन रावत ने बताया कि पुलिस ने मामले को लेकर टिप्पर चालक राकेश कुमार निवासी होशियापुर के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही शव का पोस्टमार्टम करवाकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें