फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीरभद्र सिंह को आधुनिक हिमाचल के निर्माता के रूप में किया जाएगा याद : राणा

Mon, 24 Jun 2024 04:00 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
घालुवाल में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित कर दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिला कांग्रेस पार्टी ऊना ने जल शक्ति विभाग के रेस्ट हाउस घालुवाल पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित करके श्रद्धांजलि दी। जिला अध्यक्ष राणा रंजीत की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ। उन्होंने कहा कि आधुनिक हिमाचल के निर्माता के रूप में वीरभद्र सिंह को ताऊम्र याद किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश को देश के अग्रणी राज्यों की श्रेणी में शामिल करने में पूर्व मुख्यमंत्री वीरवद्र सिंह का अहम योगदान अदा किया है और वीरभद्र सिंह के हिमाचल के विकास में किए गए अहम योगदान को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता है। इस अवसर पर उन्होंने कार्यकर्ताओं को वीरभद्र सिंह के बताए गए मार्ग पर चलने और उनकी बातों का अनुसरण अपने जीवन में करने का आह्वान किया। इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं ने उनकी फोटो पर पुष्प अर्पित कर नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। विनोद बिट्टु ब्लॉक अध्यक्ष, सुमन ठाकुर ब्लॉक कांग्रेस महिला प्रधान, जिला कांग्रेस एससी प्रधान जसपाल जस्सा, ओबीसी जिला प्रधान प्रमोद कुमार, पूर्व प्रधान पंडोगा राम प्रसाद, विक्रम, अमित ठाकुर जिला महासचिव, पवन ठाकुर प्रदेश सचिव, त्रिलोचन सिंह सम्मी, संजय ठाकुर, सतनाम सिंह, केसर सिंह, बॉबी, राजन जसवाल, नंद लाल, सतीश कुमार बिट्टु, उपिंद्र सिंह, दर्शन सिंह समेत सभी अग्रणी संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

सचित्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें