ऊना। पुलिस थाना हरोली के तहत टोल बैरियर बाथड़ी के पास एक टिपर चालक के साथ युवकों द्वारा मारपीट किए जाने का मामला सामने आया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर एक आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय ऊना से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार टिपर चालक सुखविंद्र सिंह निवासी गांव देहलां जिला ऊना ने बताया कि वह शुक्रवार को टिपर लेकर नवांशहर से अपने घर देहलां आ रहा था। सुबह करीब साढ़े सात बजे जब वह बाथड़ी टोल बैरियर पर पहुंचा तो वहां पर तीन बाइक पर करीब नौ लड़के आए और उसके साथ गाली गलौच करने लगे और मारपीट की। आरोपियों में वह हरभजन सिंह उर्फ काला बाबा निवासी गांव व डाकखाना दुलैहड़ को पहचानता है। पुलिस अधीक्षक अमित यादव ने बताया कि मामले की जांच जारी है। संवाद