फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: दौलतपुर चौक रेलवे स्टेशन का ट्रैफिक देख रहे टीन के डिब्बे

Sat, 14 Mar 2026 12:05 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
दौलतपुर चौक (ऊना)। दौलतपुर चौक रेलवे स्टेशन का ट्रैफिक वर्तमान में टीन के डिब्बों से बनाया गया डिवाइडर संभाल रहा है। रेलवे स्टेशन प्रबंधन ने सड़क के बीचों बीच डिवाइडर के लिए यह नया जुगाड़ तैयार किया है। मिट्टी से भरे टीन के डिब्बे डिवाइडर की जगह पर रेलवे स्टेशन की ट्रैफिक व्यवस्था के लिए लगाए गए हैं। ऐसा भी नहीं है कि रेलवे बोर्ड प्रबंधन के पास बजट का अभाव हो। रेलवे बोर्ड परिसर में विकास कार्य वर्तमान में चले हुए हैं लेकिन डिवाइडर खरीदने के लिए जहमत तक नहीं उठाई है। बीच-बीच में जो डिवाइडर लगाए गए हैं, उनकी हालत भी दयनीय बनी हुई है। यहां से सैकड़ों की तादाद में बाहरी राज्यों के पर्यटकों का आना-जाना रहता है। जिससे इस जुगाड़ की व्यवस्था को देखकर बाहरी राज्यों के पर्यटकों को भी विपरीत संदेश रेलवे बोर्ड प्रबंधन वर्ग का जा रहा है। स्थानीय प्रशासन और प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर भी सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं। क्षेत्र की प्रबुद्ध जनता ने रेलवे बोर्ड प्रबंधन और स्थानीय प्रशासन से आग्रह किया है कि इस दिशा में समय रहते उचित व्यवस्था की जाए। रेलवे बोर्ड के क्षेत्र को सौंदर्यकरण की दृष्टि से विकसित करने के लिए इस तरह के जुगाड़ की व्यवस्था की जगह पर व्यवस्थित रूप से पैरामीटरों के तहत ही डिवाइडर लगाए जाएं।
विज्ञापन


रेलवे बोर्ड प्रबंधन ने ट्रैफिक व्यवस्था को चुस्त करने के लिए जो तरीका अपनाया है। उससे प्रबंधन की कार्यप्रणाली जगजाहिर होकर रह गई है। इस जुगाड़ के सहारे व्यवस्था से अधिकारियों की करगुजारी खुलकर सामने आई है। इस दिशा में रेलवे प्रबंधन को त्वरित संज्ञान लेना चाहिए।
-विजय शर्मा


सड़क में नियमों के तहत डिवाइडर फिट करने के लिए पैरामीटर तय किए गए हैं। मिट्टी से भरे टीन के डिब्बे लोगों और पर्यटकों का मुंह चिढ़ा रहे हैं और रेलवे बोर्ड के अधिकारियों की कारगुजारी खुलकर सामने आई है। यह व्यवस्था क्षेत्र के सौंदर्यीकरण को भी दाग लगा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अरुण लाली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें