फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: गांव की चौपाल से विकास की दिशा तय करने का समय

Fri, 17 Apr 2026 06:54 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
बडूही (ऊना)। गांवों की गलियों, नुक्कड़ों और चाय की दुकानों पर इन दिनों एक ही चर्चा जोर पकड़ती नजर आ रही है। आगामी पंचायत चुनाव। अभी भले ही चुनाव की औपचारिक घोषणा न हुई हो लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में इसकी सुगबुगाहट साफ महसूस की जा सकती है। संभावित प्रत्याशी भी अब सक्रिय हो चुके हैं और आम जनता के बीच जाकर मेल-मिलाप बढ़ाने में जुट गए हैं। पंचायत चुनावों का महत्व केवल प्रतिनिधि चुनने तक सीमित नहीं होता बल्कि यह गांवों के भविष्य और विकास की दिशा तय करने वाला अहम पड़ाव होता है। किसी भी राज्य की असली प्रगति का आकलन उसके गांवों के विकास से ही किया जाता है। ग्राम पंचायत से लेकर नगर निगम तक की व्यवस्था की नींव इन्हीं चुनावों में रखी जाती है। वार्ड पंच, प्रधान और पार्षद जैसे जनप्रतिनिधि इसी प्रक्रिया से चुनकर आते हैं जो सीधे तौर पर लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं। हालांकि, पंचायत चुनावों को हमेशा से सबसे कठिन और प्रतिस्पर्धात्मक माना जाता रहा है। यहां प्रत्याशी एक-दूसरे को कड़ी चुनौती देते हैं। कई बार यह प्रतिस्पर्धा व्यक्तिगत आरोप-प्रत्यारोप और छींटाकशी तक पहुंच जाती है, जिससे असल मुद्दे विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार में पिछड़ जाते हैं। गांवों में तो यह कहावत भी मशहूर है कि अगर किसी को अपने पूर्वजों का इतिहास जानना हो तो वह पंचायत चुनाव लड़ ले, विरोधी उसकी पूरी कुंडली खोल देंगे।
विज्ञापन

ऐसे में जरूरत है कि मतदाता जागरूक होकर अपने मत का सही उपयोग करें। उन्हें ऐसे प्रत्याशियों को चुनना चाहिए जो ईमानदार हों, जिनका सामाजिक जुड़ाव मजबूत हो और जिनमें अपने गांव व क्षेत्र के विकास के प्रति सच्ची प्रतिबद्धता हो। पंचायत चुनाव केवल सत्ता पाने का माध्यम नहीं, बल्कि गांव के भविष्य को संवारने का अवसर हैं। सही नेतृत्व का चयन करना जनता के हाथ में है और यही चयन तय करेगा कि गांव विकास की राह पर आगे बढ़ेगा या फिर वहीं ठहर जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें