फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: दिवाली पर चिंतपूर्णी मंदिर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

Fri, 06 Nov 2026 11:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
भरवाईं (ऊना)। दिवाली पर्व को लेकर माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। त्योहार के दौरान किसी भी अप्रिय घटना या आपात स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा कर्मियों को मुस्तैद रखा जाएगा। मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष नजर रहेगी ताकि श्रद्धालुओं को दर्शन के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो।
विज्ञापन


हालांकि दिवाली के दिन माता चिंतपूर्णी के दरबार में आम दिनों और अन्य बड़े धार्मिक पर्वों की अपेक्षा श्रद्धालुओं की संख्या कम रहती है लेकिन इसके बावजूद मंदिर प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था में कोई ढील नहीं देना चाहता। सुरक्षा कर्मियों को सतर्क रहने और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई करने के लिए कहा गया है।
मंदिर में आने-जाने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके लिए सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े कर्मचारी पूरी मुस्तैदी के साथ अपनी ड्यूटी निभाएंगे, ताकि भक्त शांतिपूर्ण माहौल में माता के दर्शन कर सकें।
विज्ञापन

होमगार्ड इंचार्ज पूर्ण सिंह ने कहा कि दिवाली के पावन अवसर पर माता चिंतपूर्णी के दरबार में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से दर्शन करवाना प्राथमिकता रहेगी। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा कर्मियों को सतर्क रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें