फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: हेरोइन के साथ तीन युवक गिरफ्तार

Sat, 12 Oct 2024 03:03 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। जिला पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर की कार्रवाई में 13.89 ग्राम हेरोइन के साथ तीन युवकों को काबू किया। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है। जानकारी के अनुसार वीरवार शाम को थाना सदर पुलिस की टीम गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली। इसके आधार पर विकास नगर वार्ड 4 में स्थित एक घर की तलाशी ली गई। इस दौरान वहां से 12 ग्राम हेरोइन पकड़ी गई। पुलिस ने आरोपी सुमित और यश निवासी नंगल जिला रोपड़ पंजाब को गिरफ्तार कर लिया। दूसरा मामला गगरेट क्षेत्र से है। जहां पुलिस ने बड़ोह भट्टियां में गुप्त सूचना के आधार पर एक व्यक्ति की तलाशी ली। उसके पास 1.89 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। आरोपी के साथ एक अन्य साथी भी था। दोनों की पहचान प्रदीप कुमार निवासी सुजानपुर व मोहित कुमार निवासी चरोट तहसील सुजानपुर जिला हमीरपुर के तौर पर हुई। पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ चल रही है। उनसे जुड़े रैकेट तक पहुंचने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें