कोलकाता से प्रसिद्ध भजन गायक संजय मित्तल करेंगे गुणगान
मध्य प्रदेश से कनिका ग्रोवर और ऊना से नमिश बस्सी करेंगे बाबा का गुणगान
संवाद संवाद एजेंसी
संतोषगढ़ (ऊना)। श्याम मित्र मंडल ऊना (संतोषगढ़) के तत्वावधान में नगर परिषद संतोषगढ़ में चौथी बार करवाए जा रहे श्री खाटू श्याम सालासर बालाजी के भव्य संकीर्तन महोत्सव का आयोजन 24 मई को किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर मंडल से जुड़े सदस्यों ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। श्याम मित्र मंडल के पदाधिकारी मुकेश बस्सी, मोहिंदर, सुमित चावला,हितेश, नंदन, वंश, साहिल मेहन, राकेश सोनी, अंकुश, विवेक व परीक्षित ने बताया कि ऊना जिला में चौथी बार करवाए जा रहे श्री श्याम बाबा (खाटू वाले) और श्री सालासर बाला सहित कई देवताओं के भव्य स्वरूप और शृंगार के दर्शन आकर्षण का केंद्र रहेंगे। पदाधिकारियों ने बताया कि कीर्तन का आयोजन संतोषगढ़ नगर में पुरानी पानी की टंकी एवं शनिदेव मंदिर के समीप किया जाएगा। कोलकाता पश्चिम बंगाल से श्याम जगत के सुप्रसिद्ध भजन गायक संजय मित्तल, मध्य प्रदेश से भजन गायिका कनिका ग्रोवर व ऊना से नमिश बस्सी अपनी मधुर आवाज के जरिए खाटू वाले श्याम व बाला जी की महिमा का गुणगान करेंगे। कीर्तन दरबार शाम सात बजे आयोजित होगा।