बाल स्कूल ऊना के तीन छात्र राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता के लिए चयनित। स्कूल।
ऊना। राष्ट्रीय स्तर स्कूली अंडर 14 हाॅकी के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (बाल) ऊना के तीन छात्रों का हुआ चयन। छात्रों में अभिनव ठाकूर, हरमन सिंह, नितिश कुमार का चयन किया गया। अंडर14 हाॅकी की राष्ट्रीय खेलें इस बार टीकमगढ़ मध्य प्रदेश में होने जा रही हैं। छात्रों का कैंप 12 से 18 दिसंबर को बिलासपुर बाल विद्यालय में होने जा रहा है। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य सुरेंद्र कौंडल और स्टाफ ने तीन छात्राओं के राष्ट्रीय स्तर पर चयन होने पर खुशी व्यक्त की और विद्यालय को लिए गौरव का पल बताया। संवाद