फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस पर पोस्टर का विमोचन

विज्ञापन
बंगाणा अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस पर थीम पोस्टर का विमोचन करते हुए।स्रोत संस्थान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बंगाणा (ऊना)। अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय बंगाणा के राजनीति विज्ञान विभाग की ओर से अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस के उपलक्ष्य में वर्ष 2025–26 का थीम पोस्टर जारी किया गया। राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रोफेसर सिकंदर नेगी ने यह थीम पोस्टर महाविद्यालय की उप प्राचार्या प्रोफेसर रेखा शर्मा को भेंट किया। इस अवसर पर विभागाध्यक्ष प्रोफेसर सिकंदर नेगी ने कहा कि इस वर्ष मानवाधिकार दिवस का थीम ‘हमारी रोज़मर्रा की ज़रूरी चीज़ें’ यह स्पष्ट रूप से दर्शाता है कि मानवाधिकार किसी विशेष अवसर, मंच या कानूनी दस्तावेज़ तक सीमित नहीं हैं, बल्कि हमारे दैनिक जीवन की मूलभूत आवश्यकताएं हैं। भोजन, स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा, सम्मान, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता ये सभी हमारे रोज़मर्रा के मानवाधिकार हैं। इनके बिना एक गरिमामयी और सुरक्षित जीवन की कल्पना संभव नहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें