फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन लोगों ने खाया जहर, नाबालिग की मौत

Mon, 08 May 2017 10:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना।
विज्ञापन
डेमो - फोटो : demo pic
विज्ञापन
जिले में जहरीला पदार्थ खाने से पेश आए तीन अलग-अलग मामलों में एक 14 वर्षीय नाबालिग की मौत हो गई है। जबकि, दो अन्य का अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। नाबालिग मृतका जखेड़ा निवासी बताई जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक पहला मामला जखेड़ा में रविवार देर सायं पेश आया। इसमें एक नाबालिग लड़की ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। तबीयत बिगड़ने पर परिजन तुरंत उसे ऊना अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उसे गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। जहरीला पदार्थ शरीर में ज्यादा फैल जाने के चलते पीड़िता ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। नाबालिग ने जहरीला पदार्थ क्यों खाया, इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। वहीं, दूसरा मामला मलाहत गांव में पेश आया। यहां एक 17 वर्षीय नाबालिग ने अज्ञात कारणों से जहर खा लिया।

परिजन उसे तुरंत ऊना अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में उपचार मिलने के बाद पीड़िता की हालत में सुधार आया है। वहीं, तीसरा मामला जिला मुख्यालय का है। यहां एक व्यक्ति ने अज्ञात कारणों के चलते जहर खा लिया। तबीयत को बिगड़ता देख परिजनों ने उसे ऊना अस्पताल में दाखिल करवाया। सीएमओ ऊना डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि दोनों पीड़ितों का अस्पताल में उपचार जारी है। फिलहाल, दोनों की हालत खतरे से बाहर है। उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने कहा कि पुलिस मामलों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें