फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: तीन लोगों ने थामा शिवसेना का हाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
मैहतपुर (ऊना)। शिवसेना हिमाचल प्रदेश इकाई के प्रदेश अध्यक्ष शिवदत्त वशिष्ठ की उपस्थिति में सोमवार को तीन लोगों ने शिवसेना (शिंदे) गुट का हाथ थाम लिया है। शिवसेना के मैहतपुर स्थित कार्यालय में आयोजित बैठक में शिवसेना में आए तीन लोगों को शिवसेना प्रमुख ने ऊना और चिंतपूर्णी इकाई के विस्तार का जिम्मा सौंपा है। साधुराम को जिला ऊना इकाई का सचिव, संदीप कुमार जोशी को चिंतपूर्णी मंडल अध्यक्ष जबकि सतपाल को मंडल सचिव मनोनीत किया गया है। प्रांत अध्यक्ष शिवदत्त वशिष्ठ ने कहा कि शीघ्र प्रदेश के सभी जिलों में जिला कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश कार्यकारिणी का भी पुनर्गठन एवं विस्तार की योजना बनाई जा रही है। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन की ओर से जो दायित्व उन्हें दिया गया है, वे उसका निष्ठा से निर्वहन करेंगे। बैठक में संजौली मामले पर भी चर्चा हुई और शिवसेना के सदस्यों ने एक सुर में कहा कि पुलिस इस मामले में केवल हिंदुओं को ही निशाना बना रही है। कहा कि दोनों ही समुदायों के लोगों को आपसी सौहार्द बनाए रखना चाहिए। इस अवसर पर शिवसेना के प्रदेश प्रवक्ता जया दत्ता, हरीश अटवाल, राजीव मेनन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें